August 10, 2026

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ने किसी भी महिला को नहीं बनाया अपना प्रत्याशी

Congress party did not make any woman its candidate in Uttarakhand

 

 

कांग्रेस पार्टी महिला सम्मान करने का करती है ढकोसला :आशा नौटियाल

देहरादून 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का चेहरा बेनकाब हुआ है भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी नारी शक्ति सम्मान करने ढकोसला करती है । उनका कहना है कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से एक सीट पर भी कांग्रेस पार्टी महिला को अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया महिलाओं के सम्मान को लेकर कांग्रेस पार्टी ढोंग करती है

चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी बड़े-बड़े खोखले दावे किए थे नारी सम्मान की बात की थी मगर चुनाव आते-आते हैं कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया.
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं का पार्टी में उचित सम्मान नहीं करती है। ना तो 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में किसी महिला को अपना प्रत्याशी घोषित किया और ना ही 2019 के लोकसभा चुनाव में किसी महिला को प्रत्याशी बनाया और ऐसे ही हालत 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हैं इससे साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं करती है।

उनका कहना है कि भाजपा पांच में से एक लोकसभा सीट पर महिला प्रत्याशी घोषित किया है चाहे 2014 का लोकसभा चुनाव रहा हो 2019 लोकसभा चुनाव रहा हो महिलाओं के सम्मान के लिए भाजपा आगे रहती है।

मगर कांग्रेस पार्टी की हकीकत सभी जानते हैं उनका कहना है कि यही वजह है कि चुनाव दर चुनाव कांग्रेस पार्टी का जनाधार गिरता जा रहा है क्योंकि कांग्रेस पार्टी केवल खोखले दावे करती है ।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिला सशक्तिकरण को लेकर कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं ऐसे में नारी शक्ति जानती हैं कि भाजपा उनका कितना सम्मान करती है।

 

Spread the love
error: Content is protected !!