August 21, 2026

राज्य सभा सांसद की जनप्रतिनिधियों से वार्ता के बाद नौली धोती मोटर मार्ग का क्रमिक धरना समाप्त

 

चमोली:विकासखंड पोखरी में नौली धोती मोटर मार्ग को लेकर पोखरी विनायक धार में 34दिनों से 40से अधिक ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों का क्रमिक धरना चल रहा है राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने धरना स्थल पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा नौली धोती मोटर का शासनादेश दो दिनों के भीतर हो जाएगा। सड़कों का विकास मेरी पहली प्राथमिकता थी और रहेगी। उन्होने कहा कुछ लोग अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं जिसके कारण सड़कों का कार्य जल्द नहीं हो पा रहें हैं । सरकार पक्ष विपक्ष नही देखती है हमारी सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक क्षेत्र का विकास हो।
प्रधान संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने कहा 34 दिनों तक जो क्रमिक धरना चला इसमें विकासखंड पोखरी के प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा इसके सभी का आभार जताते हैं उन्होंने राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट को फूल मालाओं और शाँल भेंट कर सड़क की घोषणा के लिए आभार जताया और कहा आपके सहयोग से सड़क यह सम्भव हुआ है। इसे क्षेत्र के सभी लोगों आजीवन याद रहेगा।

इस अवसर पर निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, धीरेंद्र राणा,विक्रम सिंह बास्कंडी, संजय रमोला, प्रेम सिंह, इन्द्रेश राणा, सतेन्द्र सिंह, मयंक पंत,चन्द्रमोहन, राधा रानी रावत, पुष्पा चौधरी, ममता भट्ट, देवेन्द्र लाल, नवीन राणा, प्रदीप बर्त्वाल, ललित मिश्रा, वीरेंद्र पाल भंडारी, सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!