November 2, 2026

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए पुस्तकों का विमोचन किया

0
IMG-20240224-WA0005

Books released to improve mental health

 

देहरादून।मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी के संस्थापक और अध्यक्ष द्वारा लिखित तीन पुस्तकों, एन एल पी कल्पतरु, एन एल पी बिजनेस मंत्र और ब्रैन गैलेक्सी, का विमोचन किया गया। इनके लेखक प्रख्यात मनोवैज्ञानिक डॉ पवन शर्मा ने बताया कि ये पुस्तकें व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं और चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक बेहतरीन उपकरण हैं। इनमें सकारात्मक मानसिक दशा और स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए कई मददगार तकनीकें भी सुझाई गई हैं। साधारण व्यक्ति, कामकाजी पेशेवर और मनोविज्ञान से जुडे व्यक्तियों के लिए ये पुस्तकें बहुत उपयोगी, अद्भुत और अभूतपूर्व परिणाम लाने वाली साबित होगी। ये किताबें संस्था की वेबसाइट www.forgiveness.org.in, अमाजो़न, फ्लिपकार्ट, www.pustak.org पर ईबुक, ऑडियो बुक, और काग़ज़ के रूप में भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल