September 14, 2026

धोतीधार मोटरमार्ग निर्माण को लेकर आन्दोलनकारियों ने सड़क को किया जाम

धोतीधार मोटर मार्ग को लेकर पोखरी विनायक धार में 14वें दिन भी जनप्रतिनिधियों का क्रमिक धरना जारी आंदोलकारियों ने सड़क पर किया चक्का जाम

चमोली जिले के विकासखंड पोखरी के चालीस से अधिक ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि दस फरवरी से धोती धार मोटर मार्ग के निमार्ण को लेकर क्रमिक धरना कर रहे हैं। जो 14वें दिन जारी है।  आन्दोलन ने विनायक धार चौराहे पर चारों तरफ एक घंटे का सांकेतिक चक्का जाम किया। इस दौरान लोगों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने कहा 14दिनों से धोती मोटर मार्ग को लेकर जनप्रतिनिधि क्रमिक धरना कर रहें हैं। लेकिन शासन प्रशासन ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है तब चक्का जाम किया गया है जल्द मांग पूरी नहीं होती है तो आन्दोलन को और उग्र किया जाएगा।जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
तमाम जनप्रतिनिधियों का कहना है उत्तराखंड सरकार में पोखरी के दो जनप्रतिनिधि होने के बावजूद भी सड़क पर चक्का जाम करना पड़ रहा है। कोई भी सुध लेने को तैयार नहीं है। धोतीधार मोटर मार्ग का निर्माण से पोखरी सहित चालीस से अधिक ग्राम पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। यह क्षेत्र पर्यटन से जुड़ जाएंगा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, ग्राम प्रधान संजय रमोला, सजनसिंह, देवेन्द्र लाल, चन्द्र कला,विनोद लाल, मधुसूदन किमोठी, मुकेश नेगी, प्रदीप बर्त्वाल, नवीन राणा, चन्द्र मोहन सिंह, विक्रम सिंह बास्कंडी डॉ मातबर रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, ललित मिश्रा, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Spread the love
error: Content is protected !!