September 14, 2026

राज्यसभा के लिए महेन्द्र भट्ट निर्विरोध निर्वाचित,गृह नगर क्षेत्र में भाजपाईयों ने बांटी मिठाई

पोखरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनने रैली निकालकर खुशी जाहिर की।
पोखरी में भाजपा कार्यकताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्विरोध राज्यसभा राज्यसभा सांसद बनने पर नगर और ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर मिष्ठान वितरण किया।
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा और नगर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने कहा यह पोखरी के लिए गर्व का क्षण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के राज्य सभा जाने से पोखरी का मान-सम्मान बढ़ा है। इससे पूरे उत्तराखंड का विकास को गति मिलेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण खुशी जाहिर।
इस अवसर पर निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत,डॉ मातबर रावत, अमरसिंह,भरत चौधरी, राधा, पुष्पा चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love
error: Content is protected !!