July 5, 2026

शिव शक्ति मंदिर महड़गांव में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होगा भव्य राजतिलक का कार्यक्रम

रूद्रप्रयागः जय मॉ चण्डिका दिवारा यात्रा समिति व समस्त दशज्यूला पट्टी द्वारा 22 जनवरी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर महड़ गांव स्थिति शिव शक्ति मंदिर में राजतिलक का भव्य आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी मॉ चण्डिका दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट ने दी। उन्होनें कहा कि अयोध्या में रामलला के मंदिर गर्भगृह में प्रवेस करने व भव्य प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यह यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें राम लक्ष्मण जानकी के पात्रों को उड़न खटोले में विठा कर मंदिर के पास से लाया जायेगा। गुरू वशिष्ठ द्वारा भगवान राम का राजतिलक किया जायेगा। साथ ही क्षेत्र की महिला मंगल दलों द्वारा मंदिर परिसर में भव्य कीर्तन भजन किया जायेगा।
उन्होंने मॉ चण्डिका की दिवारा यात्रा में सामिल सभी 24 गांवों सहित क्षेत्र के गणमान्यों,समेेत सभी राम भक्तों को इस अवसर पर आंमत्रित किया है।

Spread the love
error: Content is protected !!