August 11, 2026

अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह,कार्यवाही जारी

 

Uttarakhand’s state guest house will be built in Ayodhya, proceedings underway

 

 

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड से बड़ी संख्या में भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाते हैं ऐसे में सरकार जल्द यहां पर अतिथि गृह बनाने जा रही है…इसके लिए यूपी सरकार से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या में बनने वाले अतिथि गृह के लिए राज्य की टीम ने प्रस्तावित जगह का निरीक्षण कर लिया है। इसके साइट प्लान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस भवन के लिए राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश से 4000 वर्ग मीटर भूमि देने का अनुरोध किया है। श्री राम जन्मभूमि में श्री राम मंदिर का जल्द ही विधिवत उद्घाटन होने जा रहा है। यहां जाने वाले प्रदेशवासियों के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य अतिथि गृह बनाने का निर्णय लिया है। राज्य अतिथि गृह के लिए प्रस्तावित भूमि श्रीराम मंदिर स्थल से लगभग साढ़े छह किलोमीटर की दूरी पर है। प्रदेश के अधिकारियों की एक टीम ने इस जगह का भ्रमण भी किया है।

Spread the love
error: Content is protected !!