August 11, 2026

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर सीएम धामी ने दी बधाई

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराया। भारत ने 1980 के बाद हॉकी के खेल में ओलंपिक में पदक जीतने में सफलता हासिल की है। भारतीय टीम की इस जीत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जर्मन टीम को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है और इतिहास रचा है। टीम के सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन और अविस्मरणीय जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समस्त देशवासियों को आप सभी पर गर्व है।

Spread the love
error: Content is protected !!