October 17, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण।ङ

IMG-20231005-WA0011

 

चमोली: विकासखंड पोखरी के ग्राम पंचायत ताली कंसारी के कंसारी में  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में बस्ती कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। आज गरीबों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाए हैं । उज्जवला गैस , किसान पेंशन का लाभ मिल रहा है ,राज्य और केंद्र सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनेगा देश उन्नति की ओर बढ़ रहा है ।कंसारी के ग्रामीणों ने मोदी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला गैस और किसान पेंशन के लिए केन्द्र सरकार का आभार जताया।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, जिला उपाध्यक्ष डॉ मातबर रावत, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, महामंत्री दीपक थपलियाल , प्रदीप चौहान,अमर सिंह
भरत चौधरी, पुष्पा चौधरी, वत्सला सती, रंजना रावत, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!