October 17, 2026

पोखरी : सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत और ब्लाक कर्मचारियों ने की साफ सफाई

1694934763261

 

चमोली जिले के पोखरी में सेवा पखवाड़े के तहत रविवार को नगर पंचायत के कर्मचारी ने अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर के नेतृत्व में पोखरी गोल बाजार से विनायक धार तक साफ सफाई के साथ स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चलाया जिसमें लोगों को जैविक और अजैविक कूड़ा पृथक करने के बारे में जानकारी दी गई।
ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी पन्नालाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर में साफ सफाई की, खंड विकास अधिकारी ने कर्मचारियों को सभी ग्राम पंचायतों में साफ सफाई के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र विष्ट सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य ,एडीयो पंचायत संजय कुमार शान्डिल्य, युद्धवीर बासकंडी देवेंद्र बुटोला, सुमित रावत सहित तमाम कर्मचारी मौजूद थे।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!