November 21, 2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण

0
Screenshot 2023-09-12 215440

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देहरादून के विद्यालयी शिक्षा निदेशालय नानुरखेड़ा में विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रदेश के 142 पीएम-श्री स्कूलों व तीन नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना और उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का भी शुभारंभ किया। वहीं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया प्रदेश में पहले से 11 जिलों में आवासीय छात्रावास चल रहे हैं। सीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनडीए, आईएमए कैडेट पुरस्कार योजना के तहत प्रदेश से इस वर्ष चयनित कुल 77 कैडेट्स को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल