July 31, 2026

पोखरी में अतिक्रमण हटाने के विरोध में व्यापार संघ ने किया विरोध प्रदर्शन, उप जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

चमोली जिले के पोखरी में अतिक्रमण हटाने के विरोध में व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा के नेतृत्व में विनायक धार चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत और कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी ने कहा पोखरी राष्ट्रीय राजमार्ग से काफी दूरी पर पड़ता है। यहां पर क्षेत्र वासियों के पास आजीविका एवं अपने पालन पोषण का एकमात्र साधन दुकान का व्यवसाय है ।पहाड़ की भौगोलिक की स्थिति अलग है अगर अतिक्रमण हटाया जाता है तो सभी दुकान व्यवसाय समाप्त हो जाएगा सरकार को जल्द इसका संज्ञान लेना चाहिए। जिससे दुकान व्यवसाय को बचाया जा सके।


विरोध प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने उप जिला अधिकारी संतोष कुमार पांडे के माध्यम से प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, कुंवर सिंह चौधरी, मधुसूदन चौधरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ,व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ,रमेश चौधरी सहित तमाम व्यापार संघ की पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!