November 21, 2026

नगर पंचायत पोखरी ने मिनी स्टेडियम पोखरी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

0
IMG-20230809-WA0009

 

जनपद चमोली के नगर पंचायत पोखरी के बुधवार को मिनी स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम उप जिलाअधिकारी संतोष कुमार पांडे की अध्यक्षता में किया गया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत और कैप्टन रमेश बर्त्वाल ने शहीदों की स्मारक
पट्टिका का उद्घाटन किया गया
पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों की स्मृति में मेरी माटी मेरा देश से कार्यक्रम के तहत शहीदों के स्मारक पट्टिका का उद्घाटन किया गया यह नगर पंचायत पोखरी के लिए एक गर्व का क्षण है जिन्होंने हमें आजादी दिलाने में विशेष योगदान दिया है उनकी कुर्बानी को हमेशा याद किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे ने कहा अंग्रेजों से हमें आजादी इन शहीदों के संघर्ष से मिली है। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के संघर्ष के बारे में आज के युवाओं को जानकारी देना जरूरी है।जिससे आने वाली पीढ़ी आजादी के महत्व को समझ सके। इस दौरान 75 प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी ,वत्सला सती ,रीना सती, राधा रानी रावत, रंजना रावत ,रमेश चौधरी, कैप्टन रमेश बर्त्वाल हित तमाम जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल