October 17, 2026

जलाभिषेक करने गई दो युवतियों की नयार नदी में डूबने से मौत,क्षेत्र में शोक की लहर

IMG-20230717-WA0038

सतपुली मे आज सुबह तड़के दो लडकिया वडल सैन गांव की जलाभिषेक करने दंगलेस्वर महादेव मंदिर में आई , नदी में पैर फिसलने के कारण दोनों बह गई।

पुलिस टीम व स्थानीय लोगो द्वारा शव बरामद कर दिये गए दो बालिकायें दंग्लेश्वर महादेव मंदिर में जल चढाने गयी थी| जल चढ़ाने से पूर्व नयार नदी में नहाते समय उनका पैर फिसलने से वे दोनों नदी में बह गयी है| सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों बालिकाओं को दंग्लेश्वर महादेव मंदिर से लगभग डेढ किमी0 सतपुली पौड़ी मुख्य हाईवे पुल के पास से मृत अवस्था में पुलिस, राजस्व टीम व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से रेस्क्यू किया गया। उक्त दोनों मृत बालिकाओं के शवों को उप जिला चिकित्सालय सतपुली भेजा गया| जिनके पंचनामा की कार्यवाही राजस्व पुलिस द्वारा की जा रही है।

नाम पता मृतका

1- रुबी उर्फ सरोज (उम्र 24 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह रावत, निवासी- ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।

2- अदिति उर्फ सोनी (उम्र 15 वर्ष) पुत्री निर्मल सिंह, निवासी- चैलूसैंण (द्वारीखाल), हाल पता- श्री महावीर सिंह विष्ट (मृतका के नाना) निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पुलिस टीम

1- श्लाखन सिंह थानाध्यक्ष थाना सतपुली
2- अपर उ0नि0 श्री जगदीश सिंह रावत
3- अपर उ0नि0 श्री विजय नौटियाल
4-हेड कान्स0 109 नापु० संजयपाल सिंह
5- हो०गा० सुदामा प्रसाद

स्थानीय तैराक – गणेश, सौरभ, सहदेव, मोहन

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!