June 23, 2026

भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र राणा ने कनकचौरी में चलाया महा जनसम्पर्क अभियान

चमोली/पोखरीः आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दुनियां की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। लोकसभा चुनाओं को लेकर भाजपा द्वारा देशभर में 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के अर्न्तगत महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। महासंम्पर्क अभियान में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को जनजन तक केन्द्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यो को बताना व मिस कॉल के जरिये अपनी उपस्तिथि दर्ज कराना है।

इसीक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा अपने विधानसभा के गृह क्षेत्र ब्राहमण थाला में महा जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। महा सम्पर्क अभियान का कार्यक्रम यहां अब लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र राणा द्वारा कनकचौरी 171 बूथ में महासम्पर्क अभियान चला गया। महासम्पर्क अभियान के दौरान यहां लोगों ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। वही मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र राणा ने कहा कि,महाजनसम्पर्क अभियान प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल सुशासन और गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए किया जा रहा है।
वही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ.मातवर राणा का कहना कि,केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि जनता को याद रहे कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गरीबों व समाज के कल्याण के लिए अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनायें जा रही है।
बहरहॉल केन्द्र सरकार ने महासम्पर्क अभियान शुरू कर 2024 के लोकसभा चुनाव के रण का विगुल फूक दिया है। जिसका फायदा भाजपा सरकार को आगामी चुनावों में मिलने वाला है। वहीं भाजपा के महा जनसम्पर्क अभियान के चलते विपक्षी पाटियों में भी चुनावी सरगर्मीयों तेज होती दिख रही है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा के महासम्पर्क अभियान का विपक्षी पाटियों पर आगामी समय में कितना असर पड़ता है।
भानु प्रकाश नेगी हिमवंत प्रदेश न्यूज पोखरी चमोली

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!