October 17, 2026

हर वर्ग का विकास भाजपा की प्रतिबद्धता: आशा

IMG-20230321-WA0013

 

भाजपा महिला मोर्चा ने आंगनबाड़ी परिवार के साथ संपर्क किया

देहरादून:भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आंगनबाड़ी परिवार के साथ संपर्क किया। इस दौरान उन्हें मोटा अनाज (मिलेट्स) से जच्चा और बच्चा को मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में भी चर्चा की।
भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा जनसंपर्क अभियान की संयोजक कमली भट्ट व सह संयोजक कमला चुफाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बच्चों उनके माता-पिता से आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर मुलाकात की तथा उनको केंद्र सरकार द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे पोषण अभियान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें मोटा अनाज मिलेट्स से जच्चा और बच्चा को मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान उन्हें मोदी सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो एवं भाजपा की प्रतिबद्धता से अवगत कराया। आंगनवाड़ी परिवार मिलन कार्यक्रम 3 जून शनिवार को भी चला जाएगा।
इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूरे कर रही है इसी संदर्भ में एक विशेष अभियान के अंतर्गत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा भी राष्ट्रीय महामंत्री एवं महिला मोर्चा प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम जी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शांति श्रीनिवासन जी की अध्यक्षता में 5 कार्यक्रमों द्वारा जनसंपर्क अभियान में अपनी सहभागिता निभा रहा है। आशा नौटियाल ने बताया कि 19 जून तक चलने वाले इस जनसंपर्क अभियान में लखपति दीदी योजना के लाभार्थियों का स्वागत वह संपर्क अभियान जिसके माध्यम से धन्यवाद मोदी जी पत्र लिखवा कर प्रधानमंत्री जी को भेजा जाएगा। सहायता समूह की बहनों के साथ संपर्क एवं संवाद किया जाएगा। इस दौरान प्रबुद्ध महिला सम्मेलन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। नव मतदाता युवती सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!