August 10, 2026

चारधाम दर्शन में वृद्धजनों व विकलांगों की होमगार्ड्स करेंगे हर वक्त मदद

यात्रा सीजन 2023 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु कमांडेंट जनरल  केवल खुराना के निर्देशानुसार जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में अवस्थित चारो धामों में वृद्ध असहाय दिव्यांग जनों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है, जिसमें पृथक रूप से होमगार्ड स्वयं सेवकों की तैनाती की गई है।

होमगार्ड स्वयंसेवक दो शिफ्टों में हेल्पडेस्क पर तैनात रहेंगे। तीनों जनपद के होमगार्ड स्वयंसेवक धाम में दर्शनों के लिए आए वृद्ध असहाय एवं दिव्यांग जनों की सहायता करेंगे। इनका काम श्रद्धालुओं को दर्शनों के के लिए ले जाना एवं उनको सकुशल वापस लेकर आना रहेगा। हेल्प डेस्क 24 घंटे कार्य करेगा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। हेल्प डेस्क में तैनात होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के मोबाइल नंबर भी बोर्ड चस्पा किये गए हैं, ताकि कोई असुविधा न हो। श्रद्धालु बहुत दूर से दर्शनों के लिए आतें हैं तथा पहाड़ों की कठिन चढ़ाई उपरांत दर्शन करतें हैं।ऐसे कई वृद्ध, असहाय श्रद्धालू दर्शानों के पहुँचते हैं जिन्हें पकड़कर, सहारा देकर दर्शन करने के लिए ही होमगार्ड्स विभाग द्वारा सहायता डेस्क स्थापित किया गया हैं।
इसके अतिरिक्त हेल्प डेस्क पर दर्शनों हेतु आए हुए श्रद्धालुओं के अनुभव साझा करने हेतु एक रजिस्टर भी रखा गया है जिस पर वे अपने अनुभवों को अंकित करेंगे। फीडबैक में उनके नाम मोबाइल नंबर कहां से आए हैं एवं उनके अनुभवों को अंकित किया जाएगा।

Spread the love
error: Content is protected !!