November 7, 2026

राजकीय अस्पताल व मेडिकल कॉलेजों में जांच व पंजीकरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने किया ये खास ऐलान

0
IMG-20230517-WA0006

 

प्रदेश के सभी राजकीय अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के पंजीकरण से लेकर विभिन्न स्वास्थ्य जांच की दरें होंगी एक समान।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

उत्तरकाशी बागेश्वर चमोली जिले में कैथ लैब बनाने का प्रस्ताव भी जल्द शासन को कराया जाएगा उपलब्ध।

वर्तमान में विभिन्न राज्य की अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज में पंजीकरण एवं जांच की दरें हैं अलग-अलग।

जिसको देखते हुए आम जनता की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी राजकीय अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेजों में मरीज के पंजीकरण से लेकर विभिन्न स्वास्थ्य जांच की दरें एक समान करने का लिया गया निर्णय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल