November 22, 2026

पक्षियों के घर वितरित करके पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया।

0
IMG-20230411-WA0079

 

सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसायटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के दौरान समाजसेवी भूमिका भट्ट शर्मा ने पक्षियों के घर लोगों को लगाने के लिए बांटे और छतों पर पक्षियों के पीने के लिए पानी भार कर बर्तन रखने का आग्रह किया। अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार देहरादून में हरियाली वाले इलाके सिर्फ 6 प्रतिशत रह गये हैं और कंक्रीट का जंगल 85 फीसदी शहर में फैले चुका है, इस तरह बढ़ती अव्यवस्था से पशु पक्षियों और पर्यावरण का बहुत नुकसान किया है। इस कारण हमारा दायित्व है कि हम इन जानवरों के लिए कुछ इंतजाम करें जिससे हम इन्हें संरक्षित किया जा सके और ये पर्यावरण को बनाए रखने के लिए मदद दे सके। यदि हम कोई अपने स्तर पर थोड़ा थोड़ा सहयोग सुनिश्चित करने की पहल करे तो बहुत कुछ अच्छा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल