October 17, 2026

रुद्रपुर दौरा: CM के भव्य स्वागत में बाइक रैली से भाजपाइयों ने दिखाई ताकत

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यहां जबरदस्त स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में बाइक रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। गांधी पार्क से निकली बाइक रैली शहर में विभिन्न स्थानों पर घूमी बाइकों पर झंडे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा। मुख्यमंत्री के साथ रथ पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा आदि मौजूद रहे !

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!