होली मिलन कार्यक्रम में जमकर उड़ा अबीर व गुलाल,प्रसिद्ध लोकगायिका रेखा धस्माना उनियाल व उप्रेती बहिनों ने बांधा महफिल में संमा,


कोरोना काल के बाद रंगों के त्यौहार होली हर जगह उत्साह और उंमग के साथ मनाया जाने लगा है। होली के उत्सव को मनाने के लिए जहां एक ओर बाजार सज गये है वही दूसरी और गली मौहल्लों से लेकर विभिन्न संस्थानों व संस्थाओं के द्वारा होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी क्रम में प्रसिद्व समाजसेवी दिनेश चमोली के देहरादून स्थित आवास में हर साल की तरह इस बार भी शानदार होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास होली मिलन के कार्यक्रम में कुमाउनी व गढ़वाली बैठकी होली का शानदार रंग विखरा। संगीतमय बैठकी होली मिलन कार्यक्रम में जहां एक ओर उत्तराखंड की प्रसिद्व लोक गायिका रेखा धस्माना उनियाल ने अपनी टीम के साथ होली के अनेक परम्परागत गीत गाकर समा बंधा वही इस कार्यक्रम में सुरेले कंठ की धनी उप्रेती बहिनों ने परम्परागत कुमाउंनी होली गीतों को गाकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पहली बार उप्रेती बहिनों द्वारा दिनेश चमोली के घर पर होली मिलन का कार्यक्रम किया गया जिसमें उन्होनें एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर होली की संगीतमय महफिल मे ंरंग जमाया।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्व समाजसेवी दिनेश चमोली ने सभी होल्यिारों को रंग लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाये दी वही इस मौके पर होली के गीतों पर होलियारों ने जमकर नृत्य भी किया। इस खास मौके पर दिनेश चमोली ने कहा कि उन्हें यह प्रेरणा अपने पुज्य पिता से मिली है वह हमेसा अपनी संस्कृति को इसी तरह से प्रोत्साहित करते रहेंगे।

इस होली मिलन कार्यक्रम की शान प्रसिद्व लोक गायिका रेखा धस्माना उनियाल ने सभी उत्तराखंडियों को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाऐ दी। होली मिलन कार्यक्रम के इस खास कार्यक्रम में मसहूर न्यूरो सर्जन डॉ.महेश कुडियाल अपनी धर्मपत्नी के साथ पधारे साथ ही समाजसेवी रधुवीर सिंह बिष्ट,पी.सी थपलियाल,समाजसेवी राकेश उनियाल, उद्योगपति प्रकाश थपलियाल,दून इंटननेशन के चेयरमेन डी.एस.मान समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज देहरादून
