November 19, 2026

ऐतिहासिक गौचर मेले की अंन्तिम बैठक सम्पन्न,जिलाधिकारी ने दिये जरूरी कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

0
IMG-20221013-WA0045

 

आगामी 14 नवंम्बर से आयोजित होने वाला ऐतिहासिक राज्य स्तरीय गौचर मेले की अंन्तिम बैठक कलेक्ट्रेट सभागार गौचर में आयोजित की गई। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मेले के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए गठित विभिन्न समितियों के दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई।

ऐतिहासिक राज्य स्तरीय गौचर मेला इस बार बहुआयामी अंदाज में देखने को मिलेगा। मेले में राज्य की लोक संस्कृति की आकर्षक झलक के साथ राष्ट्रीय स्तर के कई कार्यक्रम भी शामिल किए जाएंगे। जिलाधिकारी/मेला अध्यक्ष हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में गौचर मेले की अंतिम बैठक हुई। जिसमें मेले को भव्य स्वरूप देने और मेले के दौरान विविध कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और विभिन्न समितियों एवं उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मा. कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, कर्णप्रयाग ब्लाक प्रमुख चन्द्रेश्वरी देवी एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल