October 16, 2026

परमपूज्य श्री भोले जी महाराज एवं माता श्री मंगला जी के आशीर्वाद से कु. पलक मलिक ने जीता गोल्ड मेडल

IMG-20220826-WA0003

 

परमपूज्य श्री भोले जी महराज एवं करुणामयी माता श्री मंगला जी के आशीर्वाद से हमारे क्षेत्र सम्भल की बेटी कु.पलक मलिक नै 20 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिला-सम्भल और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। कु. पलक ने कश्मीर के सोना मार्ग में आयोजित राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवान को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।‌

बता दें कि इससे पहले कु. पलक मलिक ने रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। जीतने के बाद वह अपने कोच और पिता के साथ श्री हंसलोक आश्रम दिल्ली पहुंची और वहां पर श्री भोले जी महाराज से आशीर्वाद लिया था।

रूस जाने से पहले भी कु.पलक श्री हंसलोक आश्रम में श्री भोले जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर आयोजित सत्संग समारोह में शामिल हुई थी तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया था।

इस मौके पर पत्रकार एवं श्री श्री‌ हंसलोक आश्रम के मीडिया सेवक भागेश कुमार त्यागी ने कोच भोले सिंह त्यागी तथा कु.पलक को हंसलोक सन्देश पत्रिका भेंट की थी। 15 वर्षीय कु. पलक धार्मिक विचारों की खिलाड़ी है। पलक और उसके साथ वाले बच्चे हंसलोक संदेश पत्रिका को बड़े ही लग्न, प्रेम और श्रद्धा भाव के‌ साथ पढ़ते हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!