October 16, 2026

गजब:दुनिया का एक अनोखा गांव जहां कभी बारिश ही नहीं होती,जानिए आखिर क्या है इसकी वजह..

 

दुनिया कई रहस्यों से भरी हैं जिसमें कई ऐसी अनोखी चीजें हैं जिनका रहस्य आपको रोमांचित कर देता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी अनोखी जगह है जहां कभी बारिश ही नहीं होती है। जी हां…. कभी बारिश ही नहीं होती हैं। ऐसा नहीं है कि यह जगह कोई रेगिस्तान है, बल्कि यह एक गांव है, जहां इंसान रहते हैं।
दरअसल इस गांव का नाम अल-हुतैब है। जो यमन की राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशालय के हरज क्षेत्र में स्थित है। अल-हुतैब यमन का एक बेहद ही मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां अक्सर पर्यटक बड़ी तादाद में आते रहते हैं और शानदार नजारे का लुत्फ उठाते हैं। यहां पहाड़ों की चोटी पर इतने खूबसूरत घर बने हुए हैं, जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं।
अल-हुतैब गांव पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। यूं तो ये काफी गर्म इलाका है। लेकिन सर्दियों के मौसम में यहां की सुबहें काफी ठंडी होती हैं। लेकिन जैसे ही सूरज उगता है, लोगों को फिर से भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण और शहरी विशेषताओं के साथ प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला दोनों को जोड़ने वाला यह गांव अब ‘अल-बोहरा या अल-मुकरमा’ लोगों का गढ़ है। इन्हें यमनी समुदाय कहा जाता है। यमनी समुदाय के लोग मुहम्मद बुरहानुद्दीन के नेतृत्व वाले इस्माइली (मुस्लिम) संप्रदाय से आते हैं, जो मुंबई में रहते थे। साल 2014 में अपनी मृत्यु तक हर तीन साल में वो इस गांव का दौरा करते थे।

बादलों के ऊपर बसा हुआ गांव
अल-हुतैब गांव एक पहाड़ की चोटी पर बसा है। ये इतनी ज़्यादा ऊंचाई पर है कि बारिश के बादल इस गांव से नीचे ही बनते हैं और बरस जाते हैं। इस वजह से आज तक इस गांव को बारिश नसीब नहीं हुई है। यहां रहने वाले लोग बारिश तब देखते हैं जब वो इस गांव से बाहर निकलते हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!