August 14, 2026

आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संगठन सैनानी व यूथ फाउंडेसन ने निकाली तिरंगा सम्मान रैली

कर्णप्रयागःभारत छोडो आन्दोलन,आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता संगठन सैनानी, उत्तराधिकारी संगठन व यूथ फांउडेसन ने संयुक्त रूप से तिरंगा सम्मान रैली निकाली।तिरंगा सम्मान रैली को उमा देवी मंदिर से नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी,एडवोकेट रवि पुजारी द्वारा हरी झंण्डी दिखाकर रवाना किया गया।


तिरंगा सम्मान रैली उमा देवी मंदिर से रवाना होकर कर्णप्रयाग स्थित तहसील प्रांगण में एकत्रित हुई।जहां उप-जिलाधिकारी,तहसीलदार यूथ फाउंडेसन,उत्तराधिकारी संगठन द्वारा महान स्वंत्रता सैनानियों के चित्र व स्मारक पर मार्ल्यापण किया गया। इस दौरान उप-जिलाधिकरी ने स्वत्रंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया। जिनमें गोविन्द तोपाल,महेश खण्डूडी,मनीष डिमरी ,शिशुपाल बिष्ट,मोहन नेगी,इन्दु आदि सम्मानित हुऐ।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह तोपाल,सलाहकार भुवन नौटियाल,कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह,सचिव मोहन सिंह नेगी समेत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला व्यापार संगठन के ईश्वरीदत्त मैखुरी आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Spread the love
error: Content is protected !!