October 17, 2026

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का CM Dhami ने किया स्वागत

IMG-20220711-WA0006

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार  द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी  रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!