November 21, 2026

पोखरी/नैलः अमृत सरोवर के तहत सोनताल का निर्माण कार्य शुरू,ग्रामीणों में उत्सव का माहौल

0
IMG-20220603-WA0013

जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी के ग्राम पंचायत नैल और नौली के समीप आजादी के अमृत महोत्सव मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत सोनताल का निर्माण किया जाना है इसका निर्माण मनरेगा के तहत किया जाना है खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल और ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी और नैल के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय देवचंद के पोते संजय सिंह नेगी ने सोनताल पहुंचकर कार्य का शुभारंभ कि इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया


प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना जल संरक्षण की शुरूआत पोखरी ब्लॉक के सोनताल से की गई। यहां निर्मित किए जाने वाले अमृत सरोवर की जल संग्रहण क्षमता 2 लाख लीटर से भी अधिक होगी।
खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल और ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा मनरेगा योजना के अंतर्गत सोनताल निर्माण के साथ ही उनके संरक्षण व सौंदर्यीकरण पर भी कार्य किया जाएगा। इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा उन्होंने कहा 15 अगस्त, 2022 तक अमृत सरोवरों में पौधरोपण, चैकडैम व फैंसिंग करवाए जानी है
इस अवसर पर स्वतंत्रा सेनानी स्वर्गीय देवचन्द्रसिंह के पोते संजय सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष कुसुम देवी , ग्राम विकास अधिकारी महावीर बैनोला, उप कार्यक्रम अधिकारी सुभाष डिमरी, रोजगार सेवक राजकिशोर असवाल, विक्रम सिंह ,लता बर्त्वाल सहित तमाम लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल