January 15, 2026

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/u924184807/domains/himwantpradeshnews.com/public_html/wp-content/themes/covernews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 254

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजली

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की है। खटीमा गोली कांड की बरसी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद आन्दोलनकारियों एवं राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के विकास के लिए संकल्पबद्ध है।
अंतिम पंक्ति में खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करने के लिये हम पलायन को रोकने, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिकता से काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आन्दोलकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!